Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शाहपुर में कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर 50 से अधिक पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर देश के वीर सपूतों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑपरेशन सिंदूर के शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह रहे। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महासचिव कमल कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हवलदार गर्ज सिंह को शाल ओढ़ाकर और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी पूर्व सैनिकों को भी हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में कमल कुमार शर्मा ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों और शहीदों का त्याग, बलिदान और राष्ट्र सेवा हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनका भी सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का था, लेकिन ऐसा न हो पाने का उन्हें हमेशा अफसोस रहेगा। इसके बावजूद सेना और सैनिकों के प्रति उनके मन में अटूट सम्मान और श्रद्धा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज देशवासी अपने घरों में सुरक्षित और चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि भारतीय सेना के जवान दिन-रात कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी असंख्य वीरों के सर्वोच्च बलिदान के बाद मिली है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का पहला कर्तव्य राष्ट्र को सर्वोपरि रखना होना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में देशभक्ति, सेवा और बलिदान की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने युद्ध के दौरान सामने आई चुनौतियों और भारतीय सेना की वीरता से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए, जिन्हें सुनकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम का समापन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी सैनिकों और उपस्थित लोगों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Advertisement

इस अवसर पर कैप्टन प्रीतम चौहान, सूबेदार मेजर ओंकार गुलेरिया, सूबेदार कन्हैया शर्मा, सूबेदार करनैल राणा, कैप्टन जोगिंदर सिंह, हवलदार सरूप सिंह, सूबेदार जगरूप सिंह, कैप्टन अशोक शर्मा, सूबेदार नरेश शर्मा, नायक राजेश राणा, नायब सूबेदार उपेंद्र सिंह राणा, कैप्टन राकेश राणा, एएसआई जीवन लाल, हवलदार नवीन चौहान, सूबेदार बलसेर सिंह, हवलदार सुरेश कुमार, डिफेंस वेटरन सुरेश कुमार, भाजयुमो के अरुण कौशल, रिपन चौधरी, अभिनव शर्मा सहित अनेक पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।