Himachal: हाईकोर्ट ने शिमला के तीन स्कूलों का दर्जा घटाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब! जनाहन, कांडा समेत तीन स्कूलों के विलय पर सवाल — अगली सुनवाई 24 नवंबर को

Date:

--Advertisement--

शिमला, 8 नवंबर: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला जिले के सरकारी उच्च विद्यालय जनाहन, कांडा समेत तीन स्कूलों का दर्जा घटाने के राज्य सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने यह फैसला कम नामांकन के आधार पर स्कूलों के विलय को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।

Advertisement – HIM Live Tv

14 अक्तूबर को राज्य सरकार ने कम छात्रों की संख्या का हवाला देते हुए इन स्कूलों का दर्जा घटाने का आदेश जारी किया था। इस फैसले के खिलाफ स्थानीय लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

“छात्रों पर असर डालेगा फैसला” — अदालत की टिप्पणी

न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने यह निर्णय शैक्षणिक सत्र के अंतिम चरण (नवंबर–दिसंबर) में लिया है, जिससे छात्रों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। अदालत ने पूछा कि जब सत्र 31 दिसंबर तक चल रहा है, तो इस समय ऐसा कदम उठाना छात्रों के हित में कैसे हो सकता है।

महाधिवक्ता ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

छात्रों को करना पड़ता 10 किमी का सफर

याचिका में कहा गया है कि जनाहन उच्च विद्यालय को समीप के माध्यमिक विद्यालय में मिला दिया गया है। अब छात्रों को 10 किलोमीटर से अधिक दूरी, जिसमें 3 से 4 किलोमीटर पैदल मार्ग शामिल है, तय करनी पड़ रही है।

याचिकाकर्ताओं ने यह भी बताया कि कई अन्य स्कूलों में नामांकन इससे भी कम है, लेकिन उन्हें डाउनग्रेड नहीं किया गया।

सरकार बोली — “परिवहन सुविधा देंगे”

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने कहा कि दर्जा घटाने का फैसला सोच-समझकर नीतिगत आधार पर लिया गया है और छात्रों को परिवहन सुविधा देने की योजना बनाई गई है।

हालांकि अदालत ने टिप्पणी की कि सरकार का यह दावा पर्याप्त साक्ष्यों से समर्थित नहीं है। महाधिवक्ता यह नहीं बता पाए कि 7 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने वाले छात्रों को किस प्रकार की सुविधा दी जाएगी।

कांडा स्कूल के विलय पर भी रोक

कोर्ट ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) कांडा को राजकीय उच्च विद्यालय (जीएचएस) में विलय करने के आदेश पर भी अंतिम रोक लगा दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।