Himachal: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी ताज़ा PROMOTION: कई डॉक्टर्स और नर्सिंग अधीक्षक हुए पदोन्नत, देखें पूरी लिस्ट

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़ी पदोन्नति की घोषणा हुई है। कई डॉक्टरों को एसोसिएट प्रोफैसर और प्रोफैसर पद पर पदोन्नत किया गया है, वहीं दो मैट्रन को नर्सिंग अधीक्षक बनाया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

डॉक्टरों की प्रमुख पदोन्नति

डा. अंशुल चमैल को रेडियोलॉजी विभाग में न्यूरो रेडियोलॉजी सुपर स्पैशलिटी का असिस्टेंट प्रोफैसर बनाया गया और उन्हें आईजीएमसी शिमला में पोस्टिंग दी गई।

• डा. राजेंद्र सिंह को पीडियाट्रिक्स विभाग में एसोसिएट प्रोफैसर बनाया गया और आईजीएमसी में तैनाती दी गई।

• डा. विवेक चौहान को जनरल मेडिसिन विभाग में प्रोफैसर के पद पर आईजीएमसी शिमला में नियुक्त किया गया।

• डा. राकेश शांडिल को जनरल मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफैसर बनाया गया और आईजीएमसी में पोस्टिंग दी गई।

• डा. मंजू को जनरल मेडिसिन विभाग, टांडा में एसोसिएट प्रोफैसर नियुक्त किया गया।

• डा. सुरिंद्र कुमार शर्मा को ऑपथैल्मोलॉजी विभाग टांडा में और डा. ममता महाजन को ओबीजी विभाग टांडा में एसोसिएट प्रोफैसर बनाया गया।

• डा. रमेश चंद्र गुलेरिया को माइक्रोलॉजी विभाग में प्रोफैसर के पद पर नेरचौक कॉलेज में पदोन्नत किया गया।

सुपर स्पैशलिटी अस्पताल चमियाणा में सेवानिवृत्त प्रोफैसर डा. अरविंद कुमार को रिक्त एसोसिएट प्रोफैसर पद पर एक वर्ष के लिए पुनः नियुक्त किया गया।

अन्य नियुक्तियां और अतिरिक्त जिम्मेदारियां

• डा. जगदीश सिंह को स्वास्थ्य केंद्र योल में तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया।

• बीएमओ डा. अमन दुआ को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कांगड़ा में प्रोग्राम ऑफिसर बनाया गया।

• बीएमओ डा. विक्रम कटोच को बीएमओ नगरोटा सूरियां का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

• डा. हितेशी को सिविल अस्पताल नादौन में और डा. कुशा को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डैप्यूट किया गया।

नर्सिंग अधीक्षक की तैनाती

दो मैट्रन को नर्सिंग अधीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है:

• सीमा शर्मा – टांडा मेडिकल कॉलेज में तैनात, वहीँ नर्सिंग अधीक्षक बनीं।

• प्रेम लता – मेडिकल कॉलेज नेरचौक से नाहन में नर्सिंग अधीक्षक के रूप में नियुक्त।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों ने कहा कि इन पदोन्नतियों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल संचालन में सुधार आएगा और रिक्त पदों की भरपाई होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।