Himachal: हिमाचल में सरकारी शराब ठेकों की बिक्री में भारी गिरावट, निगमों को हो रहा घाटा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित शराब ठेकों की बिक्री में इस वर्ष भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे इनका संचालन कर रहे निगमों और बोर्डों को घाटे की चिंता सताने लगी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो बीते वर्ष की तुलना में इन ठेकों में 40 से 50 प्रतिशत तक कम बिक्री दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने उन शराब ठेकों का जिम्मा विभिन्न सरकारी उपक्रमों को सौंपा था, जिनमें निजी ठेकेदारों ने रुचि नहीं दिखाई थी।

सरकार ने सामान्य उद्योग निगम, राज्य औद्योगिक विकास निगम, सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन, एचपीएमसी, वन विकास निगम, हिमफेड और नगर निगम शिमला जैसे सरकारी संस्थानों को शराब बेचने का कार्य सौंपा है। इन निगमों ने अपने नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग से मल्टी टास्क वर्कर्स को भी लेकर शराब ठेकों में तैनात किया है। हालांकि इन संस्थानों ने सरकार के आदेश पर यह कार्य शुरू किया था, लेकिन अपेक्षित मुनाफा नहीं हो पा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जिन ठेकों पर पहले हर महीने 40 से 50 लाख रुपये तक की बिक्री होती थी, अब वहां यह घटकर केवल 20 से 25 लाख रुपये प्रति माह रह गई है। इस गिरावट ने ठेकों का संचालन कर रहे निगमों के प्रबंधन को आर्थिक नुकसान की आशंका में डाल दिया है। ऐसे में कई निगमों और बोर्डों ने राज्य सरकार से मांग की है कि उन्हें इन ठेकों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाए।

हालांकि सरकार ने इन संस्थाओं को थोड़ी राहत देते हुए यह निर्णय लिया है कि अब उन्हें 6 प्रतिशत सिक्योरिटी अमाउंट जमा नहीं कराना होगा, लेकिन इसके बावजूद वर्तमान बिक्री के आंकड़ों को देखते हुए घाटे से उबरना मुश्किल दिखाई दे रहा है। स्थिति को देखते हुए स्पष्ट है कि सरकार की यह नीति अपेक्षा के अनुसार सफल नहीं हो पा रही है, और निगमों को भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।