Bilaspur: बरमाणा में दर्दनाक हादसा: तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, अब पीड़ित बोले—समझौता नहीं करेंगे

Date:

--Advertisement--

बरमाणा, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 10 मई को बैरी से पंजगाईं मार्ग पर गुग्गा घाट के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान संजीव कुमार निवासी मानर और नंदलाल निवासी गांव बिष्णु के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे।

घटना की जानकारी के अनुसार, जैसे ही बाइक गुग्गा घाट के पास पहुंची, सामने से आ रही कार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया था। लेकिन अब पीड़ितों ने इस समझौते को खारिज करते हुए कहा है कि घटना के समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने जल्दबाजी में यह फैसला लिया। पीड़ितों का कहना है कि अब वे उचित कार्रवाई और न्याय चाहते हैं।

इस घटना की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि बरमाणा थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।