Himachal: अब बिजली मीटर होंगे आधार से लिंक, उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में अब राशन कार्ड की तरह बिजली मीटर भी आधार नंबर से लिंक होंगे। बिजली बोर्ड घरों में लगे मीटरों की ई-केवाईसी करेगा। यह ई-केवाईसी बिजली बोर्ड के कर्मचारी घर-घर जाकर करेंगे। इसके लिए सभी जोन चीफ इंजीनियरों, ऑपरेशन सर्कल, इलेक्ट्रिक सब-डिवीजन और फील्ड स्टाफ को निर्देश जारी किए गए हैं।

उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बिजली बोर्ड के मोबाइल एप से होगी। पहले चरण में इस सर्वे में घरेलू उपभोक्ता और होटल मालिक शामिल होंगे। बिजली बोर्ड यह पता लगाएगा कि घरों में कितने मीटर लगे हैं और कौन से उपभोक्ता उनका उपयोग कर रहे हैं। मकान मालिक और किरायेदारों के मीटर की भी अलग पहचान होगी। इस सर्वे के जरिए सरकार उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली भी प्रदान करेगी।

Contact for Advertisement

ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज: बिजली बिल बनाने वाले कर्मचारी ही ई-केवाईसी प्रक्रिया भी करेंगे। उपभोक्ताओं को इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, पुराना बिजली बिल और पंजीकृत मोबाइल नंबर देना होगा।

राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में सर्वे शुरू: शिमला और प्रदेश के अन्य हिस्सों में सर्वे शुरू हो चुका है। पहले चरण में शिमला शहर में बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों ने स्वयं एप के जरिए सर्वे किया है। अब कर्मचारी घर-घर जाकर यह सर्वे करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।