Himachal: किसानों से मनमाने बिजली बिल वसूल रही सरकार: जयराम ठाकुर का गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर किसानों से मनमाने बिजली बिल वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अन्नदाताओं पर लगाए गए अत्यधिक बिजली शुल्क न केवल अनुचित हैं, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को भी कमजोर कर रहे हैं। ठाकुर ने साफ कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठ सकती और किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए लिए गए बिजली कनेक्शन पर अब चौंकाने वाले बिल थमाए जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जहां पहले 500 यूनिट बिजली की खपत पर लगभग 300 रुपये का बिल आता था, अब वह बढ़कर 2,800 रुपये हो गया है। इस भारी बढ़ोतरी ने किसानों के लिए सिंचाई करना महंगा और कठिन बना दिया है।

उन्होंने सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब दूध के दाम में केवल 2 रुपये की बढ़ोतरी होती है, तो सरकार उसका प्रचार-प्रसार गली-गली, नुक्कड़ों और चौराहों पर करती है। लेकिन जब बिजली के बिलों में 5 से 7 गुना तक बढ़ोतरी की जाती है, तो सरकार पूरी तरह चुप्पी साध लेती है। यह रवैया दर्शाता है कि सरकार किसानों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो सरकार चुनावों से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर सत्ता में आई थी, अब वही सरकार बिजली के बिलों में बढ़ोतरी कर आम लोगों की जेब पर बोझ डाल रही है। उन्होंने इसे ‘जेब पर डाका’ करार दिया और कहा कि वर्तमान सरकार उन 10 गारंटियों के बिल्कुल विपरीत काम कर रही है, जिनके आधार पर उसने सत्ता हासिल की थी।

जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि देशभर में किसानों को सिंचाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बिजली पर सब्सिडी दी जाती है, जिससे खेती पर खर्च कम हो सके। लेकिन हिमाचल प्रदेश में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार करे और किसानों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने से बचे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

31 वर्षीय गौरव को स्टेज-3 कैंसर, चंडीगढ़ में ऑपरेशन के लिए 4 लाख से अधिक का खर्च; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

योल कैंट धर्मशाला निवासी 31 वर्षीय गौरव स्टेज-3 कैंसर से जूझ रहे हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी के चार साइकिल के बाद डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसका खर्च चार लाख रुपये से अधिक बताया गया है। परिवार ने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन: साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया, श्रीकृष्ण की हर लीला में छिपा है गहरा आध्यात्मिक संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी समेत विभिन्न लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला में गहरा संदेश छिपा है और इसे केवल ज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है।

कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सितंबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

आरवीएनएल का बड़ा विस्तार: रेलवे के बाद अब हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स में उतरेगी कंपनी

रेल विकास निगम लिमिटेड अब रेलवे के साथ-साथ हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। आरवीएनएल ने 500 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए भारतीय कंपनियों से साझेदारी प्रस्ताव मांगे हैं।