Kangra: हिमाचल में शिक्षा का नया युग: सरकार ने उठाए बड़े कदम

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 04 मार्च: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधारात्मक कदम उठा रही है, जिससे आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मंगलवार को लंज महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पठानिया ने बताया कि सरकार प्रदेश के कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं को सुदृढ़ करना चाहते हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विधवाओं के 23,000 बच्चों को 27 वर्ष तक शिक्षा का खर्च उठाने के लिए मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना शुरू की गई है। इसके अलावा, डॉ. वाई. एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 1% ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कोई भी छात्र आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे। इस योजना का लाभ विदेश में पढ़ाई के लिए भी लिया जा सकता है।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। सरकार शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने और नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले कॉलेज के प्रिंसिपल संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पठानिया ने उन्नत पुस्तकालय का उद्घाटन किया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में पीटीए प्रधान अंजना देवी, नगरोटा सूरियां कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण चंद, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल विश्वजीत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।