Kangra: मंत्री चंद्र कुमार ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, बोले – प्रदेश में कांग्रेस संगठन हुआ पैरालाइज्ड

Date:

--Advertisement--

शिमला: दिल्ली चुनावों में कांग्रेस की करारी हार और हिमाचल प्रदेश में पार्टी कार्यकारिणी का गठन न होने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है और इसे लेकर पार्टी हाईकमान को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से राज्य में कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है और न ही संगठन की ओर से कोई चुनावी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान चंद्र कुमार ने कहा कि संगठन और सरकार का साथ-साथ चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि संगठन मजबूत होगा, तभी पार्टी सत्ता में आ सकती है। बिना संगठन के सरकार बनाना मुश्किल है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में पार्टी ने चुनाव गंभीरता से नहीं लड़ा। जब चुनाव नजदीक आता है, तब कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतारे जाते हैं, जबकि संगठन को पहले से मजबूत किया जाना चाहिए। जब तक संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत नहीं होगा, तब तक चुनाव लड़ने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनावों के नतीजे संतोषजनक नहीं रहे।

चंद्र कुमार ने सरकार द्वारा किसानों के लिए की गई पहलों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों से 1.40 करोड़ रुपए की मक्की खरीद कर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता निगम को दी है। यह मक्की प्राकृतिक रूप से उगाई गई है और इसका आटा निगम द्वारा उपभोक्ताओं को मुहैया कराया जा रहा है। सरकार किसानों से 30 रुपए प्रति किलो की दर से मक्की खरीद रही है, जबकि उपभोक्ताओं को मक्की का आटा 40 से 50 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है।

इसके अलावा, सरकार ने किसानों से 1.5 करोड़ रुपए की गोबर खाद भी खरीदी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 2 रुपए प्रति किलो गोबर खरीदने का वादा किया था, जिसे पूरा करते हुए अब सरकार इसे 3 रुपए प्रति किलो की दर से खरीद रही है। अब तक सरकार ने 1.5 करोड़ रुपए का गोबर खरीदा है और यदि जरूरत पड़ी तो इस योजना के लिए बजट और बढ़ाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।