Kangra: हिमाचल में 2 दशक से नौकरी का इंतजार कर रहे 3000 से ज्यादा आश्रित, सरकार पर वादा तोड़ने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश करुणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र अत्री ने वीरवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार से करुणामूलक आधार पर नौकरी की मांग को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन आश्रितों की वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें भी नौकरी का अवसर दिया जाना चाहिए, क्योंकि कई आश्रित पिछले लगभग 20 वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। सरकारी उदासीनता के कारण कई पात्र आश्रित अब ओवरएज हो चुके हैं, जिससे उनके सामने भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

रविंद्र अत्री ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक आश्रितों के करीब 3234 मामले लंबित हैं। प्रदेश सरकार द्वारा वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपए तय करने के बाद लगभग 1500 आश्रित नौकरी के लिए पात्र हो गए हैं, जबकि लगभग 1500 आश्रित इस सीमा से बाहर हो गए हैं। इससे बड़ी संख्या में परिवारों को राहत मिलने की बजाय निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले करुणामूलक आश्रितों से वादा किया था कि सरकार बनने के बाद सभी पात्र आश्रितों को बिना किसी शर्त के वन टाइम सैटलमेंट के तहत एकमुश्त नौकरी दी जाएगी। लेकिन अब सरकार अपने इस वादे से पीछे हटती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आश्रित लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं और सरकार को उनके लिए स्थायी और स्पष्ट नीति बनानी चाहिए।

करुणामूलक संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सभी आश्रितों को बिना किसी भेदभाव और शर्त के एकमुश्त नौकरी प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो करुणामूलक आश्रित आंदोलन शुरू करेंगे और विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।