Mandi: हिमाचल में क्रूरता की हद पार, गऊशाला में मवेशी के साथ अमानवीय कृत्य और हत्या

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले की भौर पंचायत के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लोगों ने गऊशाला में बंधे एक मवेशी के साथ अमानवीय कृत्य किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मवेशी को मारने से पहले उसके मुंह पर बोरी डालकर दबाया, ताकि वह आवाज न निकाल सके।

मंगलवार सुबह जब परिवार का एक सदस्य गऊशाला पहुंचा तो उसने मवेशी को जमीन पर गिरा हुआ पाया और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। जांचने पर पाया गया कि उसका गला लकड़ी के पिल्लर से कसकर बांधा गया था और उसकी दोनों टांगें भी रस्सी से बंधी थीं।

घटना की सूचना मिलने पर धनोटू पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और गऊशाला को सील कर दिया। दोपहर में मंडी से फोरेंसिक टीम पहुंचने के बाद गऊशाला को खोला गया और साक्ष्य जुटाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे।

पशुपालन विभाग के उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश महाजन ने बताया कि तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने मवेशी का पोस्टमार्टम किया है और सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

विश्व हिंदू परिषद के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के महासचिव कैप्टन महेंद्र सिंह राणा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।