Himachal Pride: सिरमौर के राजवंत सिंह ठाकुर बने BSF के DIG, 32 साल की शानदार सेवा का मिला बड़ा सम्मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। पांवटा साहिब निवासी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कमांडेंट राजवंत सिंह ठाकुर को पदोन्नत कर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से सिरमौर सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement

राजवंत सिंह ठाकुर वर्ष 1995 में सहायक कमांडेंट के रूप में बीएसएफ में शामिल हुए थे। करीब 32 वर्षों के सेवाकाल के दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों और ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

Advertisement

उन्होंने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में भी सेवाएं देते हुए वीवीआईपी सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात बीएसएफ बटालियन की कमान संभाली और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी नेतृत्व का प्रदर्शन किया।

Advertisement

सीमा सुरक्षा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया था। उनकी पदोन्नति को उनकी वर्षों की निष्ठा, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान माना जा रहा है।

Advertisement

राजवंत सिंह ठाकुर के पिता स्वर्गीय मोतीराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।