HP Bose: विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! हिमाचल बोर्ड ने अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को दी जमा दो के बराबर मान्यता

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने अमेरिका की नॉर्थवेस्ट एक्रेडिटेशन कमीशन (NWAC) से मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा जारी किए जाने वाले 12 वर्षीय अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा (ग्रेड-12) को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो परीक्षा के समकक्ष मान्यता प्रदान कर दी है। इस संबंध में बोर्ड सचिव की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

Advertisement

बोर्ड द्वारा लिया गया यह निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वर्ष 1995 की अधिसूचना और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के वर्ष 2014 के पत्र के आधार पर किया गया है। AIU ने अपने पत्र में स्पष्ट किया था कि NWAC अमेरिका की मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय प्रत्यायन संस्थाओं में शामिल है, जिसके आधार पर यह समकक्षता प्रदान की गई है।

नई व्यवस्था के तहत NWAC मान्यता प्राप्त स्कूलों से ग्रेड-12 पूरा करने वाले विद्यार्थियों के अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए मान्य माना जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह समकक्षता केवल उच्च शिक्षा में प्रवेश के उद्देश्य से ही लागू होगी।

Advertisement

बोर्ड ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी विद्यार्थी के प्रमाणपत्र या योग्यता की प्रामाणिकता और वैधता का सत्यापन संबंधित जारीकर्ता संस्था अथवा सक्षम प्राधिकारी से करवाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में जारी अधिसूचना की प्रतियां राज्य सरकार के शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई हैं।

यह फैसला विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आया है, जिन्होंने विदेश में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और अब भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इससे प्रवेश प्रक्रिया को अधिक स्पष्टता और सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जिनका कोई सहारा नहीं, उनके लिए ‘सुक्खू सरकार’ बनी परिवार; करसोग में 23 लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख तक...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के जरिए अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए भी मदद मिल रही है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के 9 रोवर्स का राज्य स्तरीय शिविर में चयन, रिवालसर में 5 दिन सीखेंगे नेतृत्व से लेकर आपदा प्रबंधन तक के...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 9 रोवर्स राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित शिविर 4 से 8 सितंबर 2026 तक रिवालसर में चल रहा है।

Kangra: शाहपुर में 7 सितंबर को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य, लंबित मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक 7 सितंबर को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में होगी। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और सरकार के पास लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

‘ब्रेकफ्री’ अभियान में हिमाचल का यह जिला बना नंबर-1, 3,550 युवाओं ने किया HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट; राज्य की रैंकिंग भी सुधरी

‘ब्रेकफ्री’ अभियान के तहत HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर है। 30 अगस्त तक जिले में 3,550 असेसमेंट किए गए हैं, जबकि हिमाचल की राष्ट्रीय रैंकिंग 7वें से सुधरकर 4वें स्थान पर पहुंच गई है।