Kangra: शाहपुर के तियारा में 25 बच्चों ने पास की येलो बेल्ट परीक्षा, कराटे में दिखाया शानदार हुनर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के तियारा क्षेत्र में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ केंशिनकाई गोजू र्यू कराटे-डो जापान (इंडिया) की तियारा शाखा में 25 प्रशिक्षु बच्चों की येलो बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने प्रशिक्षकों को भी प्रभावित किया।

Advertisement

येलो बेल्ट परीक्षा का संचालन केंशिनकाई के नॉर्थ इंडिया चीफ शिहान रिंकू कुमार ने किया। उन्होंने परीक्षा के दौरान बच्चों की तकनीक, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर ये बच्चे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कराटे युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है।

इस अवसर पर जिला कांगड़ा के चीफ एवं ब्लैक बेल्ट द्वितीय डान सेंसेई सकंद कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेंसेई सकंद कुमार ने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा की कला नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का भी एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बच्चों को लगातार अभ्यास करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

तियारा शाखा में आयोजित इस परीक्षा की सफलता से बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह बच्चे कराटे के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आधी रात को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लगी JCB और दो ट्रक जब्त

कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने आधी रात कार्रवाई करते हुए एक JCB मशीन और दो मल्टी-एक्सल ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसा है।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का असर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 22 जुलाई 2026 को होने वाले साक्षात्कार भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

अब एक क्लिक में दें आपदा की सूचना! हिमाचल में लॉन्च हुआ ‘आपदा रक्षक’ ऐप, जानिए कैसे करेगा मदद

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ‘आपदा रक्षक’ मोबाइल ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है। इस ऐप के जरिए नागरिक आपदा संबंधी जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी।

Kangra: धर्मशाला के नाल्टी चौक में बड़ा हादसा टला! पंजाब रोडवेज बस से टकराई स्कूटी, सवार बाल-बाल बचा

धर्मशाला के नाल्टी चौक पर पंजाब रोडवेज बस और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन सवार युवक गंभीर चोटों से बाल-बाल बच गया।