धर्मशाला में 26 नवम्बर से शुरू हो रहा हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र, सदस्यों के 744 प्रश्न होंगे चर्चा का केंद्र

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 25 नवम्बर 2025: हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जानकारी दी कि चौदहवीं विधानसभा का दशम शीतकालीन सत्र 26 नवम्बर 2025 से 5 दिसम्बर 2025 तक धर्मशाला में आयोजित होगा। सत्र का शुभारंभ 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे होगा, जिसमें पूर्व विधायक स्व. बाबू राम गौतम को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस सत्र में कुल 8 बैठकें आयोजित की जाएंगी, जबकि 28 नवम्बर और 4 दिसम्बर को गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस होंगे।

पठानियां ने बताया कि इस वर्ष अब तक बजट सत्र में 15, मानसून सत्र में 12 और अब शीतकालीन सत्र में 8 बैठकें होने के बाद कुल 35 बैठकें पूरी हो जाएँगी। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदस्यों द्वारा कुल 744 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है, जिनमें 604 तारांकित और 140 अतारांकित हैं। ये सभी सूचनाएं सदन के वैद्य माध्यम वदसपदम के जरिए सरकार को कार्रवाई के लिए भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा नियम 62, 63, 101, 130 और 324 के तहत 39 अतिरिक्त सूचनाएं भी सदस्यों से मिली हैं।

अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यों के प्रश्न मुख्यत: आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र से सहायता राशि, बाढ़, स्कूलों का विलय, प्रदेश में हाल की भारी वर्षा, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के प्रयास, सड़क-पुल निर्माण, महाविद्यालयों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन, रिक्त पदों की भरपाई, पर्यटन, पेयजल आपूर्ति, युवाओं में नशे की रोकथाम, बढ़ते अपराधिक मामले और परिवहन व्यवस्था से जुड़े हैं। इसके अलावा सदस्य अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुख्य मुद्दों को भी प्रश्नों के माध्यम से उजागर करेंगे।

पठानियां ने कहा कि सत्र सुचारू रूप से चले, इसके लिए 26 नवम्बर को सुबह 10:15 बजे दोनों पक्षों के प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उप मुख्य सचेतक हिमाचल सरकार और भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक शामिल होंगे।

अध्यक्ष ने दोनों पक्षों से अनुरोध किया कि वे सदन संचालन में रचनात्मक सहयोग दें, ताकि सदन का समय जनहित के मुद्दों और सार्थक चर्चा में इस्तेमाल हो सके।

प्रेस वार्ता के बाद पठानियां ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ सदन और परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।