हरोली को मिली बड़ी सौगात! 4 करोड़ का नया पुल लोकार्पित, साथ में दर्जनों सड़क–पुल परियोजनाओं का ऐलान, हथियार कल्चर पर भी सख्त हुए डिप्टी सीएम

Date:

--Advertisement--

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली खड्ड पर 4 करोड़ रुपये की लागत से बने 36 मीटर लंबे ‘बो-स्ट्रिंग आरसीसी बीम पुल’ का मंगलवार को लोकार्पण किया। यह पुल एक साल से भी कम समय में तैयार कर दिया गया, जिससे बरसात के दौरान लोगों और वाहनों की आवाजाही अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आसान हो गई है।

लोकार्पण कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में तेजी से निर्णायक विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि इलाके में 126 करोड़ रुपये से 8 पुल और 85 करोड़ से 10 सड़कें बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल लिंक रोड को अपग्रेड करने के लिए 48.69 करोड़ की मंजूरी दी जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट के तहत जेजों मोड़ से टाहलीवाल तक करीब 20 करोड़ की सड़क बनेगी, जबकि तीन नए पुल—

• बढ़ेडा पुल (8.74 करोड़)

• कांगड़ पुल (15.4 करोड़)

• पालकवाह पुल (6.24 करोड़) का निर्माण भी शामिल है। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और यातायात काफी बेहतर होगा।

सिंचाई और पेयजल योजनाओं में तेजी

अग्निहोत्री ने बताया कि क्षेत्र में 75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना फेज-2 पर काम जारी है, जिससे पालकवाह, कर्मपुर, ठाकरा, पुबोवाल, कुठार और गोंदपुर जयचंद गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

हरोली के लिए 100 करोड़ रुपये की दूसरी पेयजल योजना पर भी काम आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कोलकार में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क को केंद्र से पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है और 350 करोड़ के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही जमीन को समतल करने का काम शुरू होगा।

हथियार कल्चर पर सख्त चेतावनी

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने उपायुक्त ऊना को जिले में पनप रहे हथियार कल्चर को पूरी तरह खत्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊना की शांतप्रिय जनता अमन-शांति चाहती है, इसलिए प्रशासन को बिना हिचक कड़े कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने साफ कहा कि फिरौती मांगने वाले, गोलीबारी करने वाले और ऐसे अन्य अपराधी किसी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में ठोस सुधार सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे जिले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी वारदात पर आरोपी तुरंत चिन्हित किए जा सकें और कार्रवाई तेज हो सके।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा ने विकास की सौगातों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि हरोली अभूतपूर्व विकास के दौर से गुजर रहा है।

कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, बाबा संतोष बिट्टू, प्रधान रमन कुमारी, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, संदीप अग्निहोत्री, हिम कैप्स अध्यक्ष विक्रमजीत, एसडीएम विशाल शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर नहीं, बल्कि कांगड़ा के कोटला स्कूल के आयुष ने 1.83 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप का राज्य रिकॉर्ड तोड़ दिया। साहिल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।