Big Development Push: हिमाचल में 8500 करोड़ की परियोजनाएं, विक्रमादित्य बोले- सड़कों पर खर्च होंगे 6000 करोड़

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में विकास को गति देने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार से उन्होंने अपने विभागों के लिए 8500 करोड़ रुपये की राशि लाई है, जिसमें से करीब 6000 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण और सुधार पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और हिमाचल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरब खुर्द के गांव क्यार में टूटू-क्यार सड़क का शिलान्यास करते हुए मंत्री ने कहा कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब वन विभाग से एफआरए क्लियरेंस मिल चुकी है और लोक निर्माण विभाग से भी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि करीब 90 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का मेटलिंग कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मौजूदा उठाऊ पेयजल योजना के अधूरे कार्य को पीडीएनए के माध्यम से पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिमला शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के प्रयासों का परिणाम है, जिससे लोगों को पानी की समस्या से राहत मिली है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में गिरब खुर्द पंचायत में कई विकास कार्य किए गए हैं। इसी कड़ी में दीधो घाटी से कड़ी सड़क का निर्माण 8.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी पंचायत राज चुनावों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवारों का चयन करें। उन्होंने कहा कि सक्षम नेतृत्व से क्षेत्र का विकास तेजी से होता है और जनता के फैसले का हमेशा सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्षद मोनिका भारद्वाज, एसडीओ प्रेम शर्मा, जल शक्ति विभाग के एसडीओ नीरज ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रधान सुरेश मान सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।