Bilaspur: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा, फॉर्च्यूनर गहरी खाई में गिरी, दंपति गंभीर रूप से घायल

Date:

--Advertisement--

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी संपर्क सड़क पुलाचड़-जालादेवी पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में गांव बाग (डाकघर स्वाहण) के जैमल सिंह (42) और उनकी पत्नी कांता देवी (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दंपति काली माता मंदिर तियुन में माथा टेकने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के समय छम्ब भुजान की कुछ महिलाएं जंगल में लकड़ी और घास काट रही थीं। जब उन्होंने तेज आवाज सुनी, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस से सीएचसी स्वारघाट पहुंचाया।

स्वारघाट अस्पताल में न तो डॉक्टर था और न ही फार्मासिस्ट, जिससे इलाज में देरी हुई। बाद में, दोनों घायलों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि तीन साल पहले इस स्थान पर डंगा गिरा था, लेकिन अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।