Mandi: मंडी में फर्जी कृषि इंस्पेक्टरों की टीम का भंडाफोड़, व्यापारियों से ठगी की कोशिश

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला में खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर ठगी करने वाली फर्जी फ्लाइंग स्क्वायड टीम सक्रिय हो गई थी। इस टीम ने मंडी और आसपास के जिलों में खाद, बीज, कीटनाशक और शॉप लाइसेंस की छानबीन करते हुए विभिन्न वस्तुओं के सैंपल भी जांचे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब व्यापार मंडल को इस संदिग्ध टीम की जानकारी मिली। जब एक दुकानदार ने टीम के एक सदस्य का पहचान पत्र लेकर कृषि उपनिदेशक से पुष्टि करनी चाही, तो उन्होंने ऐसा कोई इंस्पेक्टर न होने की बात कही। इसके बाद, जब इस फर्जी टीम को पकड़ा गया, तो उन्होंने माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई।

फर्जी टीम खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी दिखाने और रौब जमाने के लिए महिंद्रा बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आई थी। सुंदरनगर में भी नकली इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का पहचान पत्र दिखाया और बिना लाइसेंस कृषि वस्तु बेचने वाले करियाना व अन्य दुकानदारों की सूची भी मांगी।

नकली फ्लाइंग स्क्वायड टीम अपने साथ एक लेदर बैग लेकर आई थी और व्यापारियों को बताया कि इसमें वस्तुओं को सील करने की पूरी सामग्री है। ठगों ने व्यापारियों को धमकाया कि कृषि सामग्री बेचने वाली दुकान का बोर्ड व लाइसेंस न होने पर ₹1.75 लाख तक का जुर्माना लग सकता है। मांडव सीड, पेस्टीसाइड एसोसिएशन जिला मंडी के सचिव अश्वनी सैनी के अनुसार, इन शातिर लोगों की पुष्टि होते ही सभी कृषि व्यापारियों को सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से अलर्ट कर दिया गया ताकि कोई ठगी का शिकार न हो। पुलिस और यूनियन को भी इस मामले की सूचना दी गई है।

मंडी के उपनिदेशक कृषि डॉ. राम चंद्र ने बताया कि सुंदरनगर के कुछ कारोबारियों से उन्हें फर्जी फ्लाइंग स्क्वायड टीम के सक्रिय होने की सूचना मिली है। फर्जी इंस्पेक्टर से फोन पर कारोबारियों द्वारा बात कराने पर उसे कड़ी चेतावनी दी गई, लेकिन अब तक विभाग के पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है, तो विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई फर्जी अधिकारी बनकर कारोबारियों को धमकाने की कोशिश करे, तो तुरंत पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।