हमीरपुर, 19 मई 2026: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर और एसडीएम कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों की पासिंग की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे।

आरटीओ राजीव ठाकुर ने संबंधित वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों से निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने की अपील की है, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि सभी आवेदक अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं, जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!