Shocking Crime in Hamirpur: नादौन में बाल विवाह और यौन शोषण का खुलासा, दो नाबालिग लड़कियां पीड़ित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां बाल विवाह और यौन शोषण से जुड़ा मामला उजागर हुआ है, जिसमें दो नाबालिग लड़कियां पीड़ित पाई गई हैं। इनमें से एक लड़की बिहार की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि दूसरी हमीरपुर जिले से संबंधित है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में दोनों लड़कियों का एक अस्पताल में मेडिकल चेकअप किया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को उनकी स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत नादौन पुलिस को इसकी सूचना दी। अस्पताल की सतर्कता के चलते ही इस गंभीर अपराध का पर्दाफाश हो सका।

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि नादौन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 65(2), पोक्सो एक्ट की धारा 4 और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

शुक्रवार को नादौन पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष मनीष राणा, सदस्य एडवोकेट अश्विनी लंबरदार, ए. सिद्धार्थ कौशल और डॉ. संगीता कुमारी मौजूद रहे। पीड़िताओं की काउंसलिंग के लिए काउंसलर दिनेश कुमार और को-ऑर्डिनेटर मनोरमा लखनपाल भी उपस्थित थे, जबकि पुलिस विभाग की ओर से एलसी कविता कुमारी और जीवना कुमारी ने सहयोग किया।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष मनीष राणा ने बताया कि दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग की जा चुकी है और शनिवार को उनके बयान कोर्ट में दर्ज करवाए जाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।