Big Breakthrough in RLA Scam: महीनों से फरार मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज गिरफ्तार, अब होंगे बड़े खुलासे

Date:

--Advertisement--

वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस इस केस में छह अन्य आरोपियों को पकड़ चुकी है। जनवरी में आरएलए सोलन में सामने आए इस फर्जीवाड़े को लेकर 26 जनवरी को एसडीएम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

गौरव भारद्वाज की गिरफ्तारी पुलिस के लिए आसान नहीं थी। वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था और उसकी तलाश हिमाचल के अलावा कई अन्य राज्यों में भी की जा रही थी। यहां तक कि दिल्ली क्राइम ब्रांच भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन आखिरकार सोलन पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों पर लगातार तकनीकी और मानवीय संसाधनों के जरिए नजर रखी जा रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए गौरव ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे सोलन से ट्रैवल करते समय गिरफ्तार कर लिया।

अब पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। जांच को और मजबूत करने के लिए डीएसपी अशोक चौहान की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें सदर थाना के एसएचओ हंसराज सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।