NEET 2026 Alert: हमीरपुर में 5 परीक्षा केंद्र तय, अभ्यर्थियों के लिए बसों का खास इंतजाम

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 को लेकर हमीरपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बड़ी परीक्षा के लिए शहर और इसके आसपास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने भी विशेष प्रबंध किए हैं। जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि हमीरपुर बस स्टैंड से दूर स्थित परीक्षा केंद्रों जैसे एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए एचआरटीसी की विशेष बस सेवा चलाई जाएगी। ये बसें सुबह 9 बजे से उपलब्ध रहेंगी, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे इन केंद्रों से वापस आने के लिए भी बसों की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन का कहना है कि इस बार परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।