हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जोल सप्पड़ में 400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे नए परिसर में विश्वस्तरीय सुविधाएं और आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। मरीजों के लिए 292 बिस्तर उपलब्ध होंगे। थ्री-टेस्ला एमआरआई, उच्च-स्तरीय एक्स-रे, डिजिटल मैमोग्राफी, सीटी स्कैन, और अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, दो आईसीयू वार्डों में 10-10 बिस्तर और 20 करोड़ रुपये की लागत से एक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) भी तैयार किया जा रहा है। चिकित्सा महाविद्यालय को बिजली की दोहरी आपूर्ति से जोड़ा गया है, जिससे उपचार में किसी भी प्रकार की रुकावट न हो। पानी की सुविधा अगले 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य शिक्षक तैनात हैं। पीजी कोर्स की सीटें बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं और जिन विभागों में अधिक मरीज आ रहे हैं, वहां अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। डॉक्टरों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। मंत्रिमंडल ने 150 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति को मंजूरी दी है, और आवश्यकता पड़ने पर और नर्सों को तैनात किया जाएगा।

महत्वपूर्ण विभागों जैसे आपातकालीन चिकित्सा, रेडियोलॉजी, और कार्डियोलॉजी को मजबूत किया जाएगा। 200 बिस्तरों की क्षमता वाला मातृ एवं शिशु अस्पताल और छात्राओं के लिए दो हॉस्टल बनाने की योजना है। निर्माण के दूसरे चरण में 300 बिस्तर क्षमता का मेडिकल ब्लॉक, स्टेट कैंसर अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज भी प्रस्तावित हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक रंजीत सिंह राणा और अन्य अधिकारी इस समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।