Kangra Success Story: सुन्ही की बेटी मधु वाला चौधरी ने TGT नॉन-मेडिकल परीक्षा पास कर बढ़ाया चंगर क्षेत्र का मान

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के बड़ोह क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुन्ही (पंडोल) की बेटी मधु वाला चौधरी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मधु ने टीजीटी नॉन-मेडिकल कमीशन परीक्षा पास कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

मधु वाला चौधरी का जन्म वर्ष 1999 में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जमा दो तक जवाटर नवोदय विद्यालय पपरोल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डीएवीबी कॉलेज कांगड़ा से बीएससी और डिग्री कॉलेज धर्मशाला से बीएड की पढ़ाई की। वर्तमान में वह ठाकुर कॉलेज डलयारा से एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई कर रही हैं और साथ ही कांगड़ा ज्यूडिशियल में क्लर्क के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

मधु के परिवार की बात करें तो उनके पिता नायब सूबेदार राजू राम चौधरी 5 डोगरा बटालियन से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता सुदेश कुमारी चौधरी गृहिणी हैं। उनके भाई भारतीय तटरक्षक में सहायक कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। मधु ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, दादी गीता देवी और परिवार के सहयोग को दिया है।

मधु वाला चौधरी ने बताया कि उन्होंने टीजीटी नॉन-मेडिकल कमीशन भी क्लियर कर लिया है और अभी कुछ परीक्षाओं के परिणाम आना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत लगातार जारी रहेगी, क्योंकि उनका सपना जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने का है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।