Himachal: पंजाब पुलिस ने हमीरपुर के कपड़ा व्यापारी जिदीन उर्फ पप्पू को चेक बाउंस मामले में किया गिरफ्तार, लुधियाना की अदालत ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

Date:

--Advertisement--

पंजाब पुलिस ने एक चेक बाउंस मामले में हमीरपुर के एक कपड़ा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिदीन उर्फ पप्पू पुत्र बलवंत निवासी गांव बुरनाड़ के रूप में हुई है, जो हमीरपुर शहर में एक कपड़े की दुकान का मालिक है।

जानकारी के अनुसार, कारोबारी ने लुधियाना (पंजाब) के एक व्यापारी से कपड़े की बड़ी खेप मंगवाई थी। कपड़े की डिलीवरी के बाद आरोपी ने भुगतान के लिए एक चेक जारी किया था, जो बैंक में जमा करवाने के बाद बाउंस हो गया। इससे संबंधित शिकायत पर लुधियाना की अदालत में केस चला, जहां से आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था।

शनिवार को पंजाब पुलिस की एक टीम हमीरपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब ले जाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने बताया कि उन्हें पंजाब पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सभी औपचारिकताओं के तहत आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ठियोग विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच और आरोपी गिरफ्तार; 21 अगस्त को हुई कार्रवाई

ठियोग में दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की और 21 अगस्त 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।

शाहपुर के लॉ विद्यार्थियों को मिली कानून की अहम जानकारी, फ्री लीगल एड से लेकर साइबर फ्रॉड तक समझाए अधिकार

हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर में निःशुल्क कानूनी सहायता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। अधिवक्ता नीलम जरियाल ने विद्यार्थियों को NALSA, SALSA, DLSA, साइबर फ्रॉड, हिट एंड रन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।