Kangra: धर्मशाला में सरकारी गाड़ी के ड्राइवर ने की युवतियों के अपहरण की कोशिश, चलती गाड़ी से कूद कर बचाई जान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला में शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मध्य प्रदेश से घूमने आईं दो युवतियों के साथ एक सरकारी बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर ने कथित तौर पर अपहरण का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, युवतियों ने ड्राइवर से लिफ्ट मांगी थी, लेकिन जब वे कोतवाली बाजार पहुंचीं और गाड़ी रोकने को कहा, तो ड्राइवर ने उनकी बात को अनसुना कर गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी। जान बचाने के लिए दोनों युवतियों ने चलती गाड़ी से छलांग लगाकर खुद को बचाया, जिससे उन्हें चोटें आईं। यह घटना रात करीब 10 बजे विनोद रसोई के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी पर “एचपी गवर्नमेंट” लिखा हुआ था। पहले एक युवती और फिर दूसरी युवती ने कुछ ही क्षणों बाद चलती बोलेरो से छलांग लगाई। घायल युवतियों को कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के सदस्यों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद युवतियों ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर ने उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए जानबूझकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वे डर गईं और उन्हें कूदना पड़ा। कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने ड्राइवर पर अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। युवतियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर सरकारी गाड़ी और ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। व्यापार मंडल ने इस घटना पर गहरा रोष जताया है और पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने तथा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

After Investigation ????

https://himlivetv.com/dharamshala-two-young-women-jump-moving-car-investigation-driver/

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।