Hamirpur: हमीरपुर में खेती का ‘वेस्ट टू प्लेट’ मॉडल चर्चा में, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने प्रगतिशील किसान के खेतों का किया दौरा

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दोसड़का क्षेत्र में प्रगतिशील किसान परमिंद्र सिंह डडवाल के घर और खेतों का दौरा कर उनकी आधुनिक और मल्टीपल फार्मिंग तकनीकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसान द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों और खेती में किए जा रहे प्रयोगों को करीब से देखा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न फसलों की पनीरी, औषधीय पौधों और बहुफसली पद्धति से लगाए गए पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से बांस, पुरानी पाइपों और अन्य वेस्ट मैटीरियल का खेती में उपयोग कर पौधे उगाने की तकनीक की सराहना की। उपायुक्त ने किसान परमिंद्र सिंह डडवाल के ‘वेस्ट टू प्लेट’ मॉडल को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह पहल अन्य किसानों के लिए भी उदाहरण बन सकती है।

उन्होंने कहा कि किसान द्वारा खेती में किए जा रहे इनोवेटिव प्रयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेंगे और टिकाऊ कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके बाद उपायुक्त ने हथली खड्ड के पास कृषि विभाग परिसर में निर्माणाधीन राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोगशाला में लगाए जा रहे अत्याधुनिक उपकरणों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ इसके जल्द संचालन को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले हफ्तों में प्रयोगशाला को शुरू करने की दिशा में तेजी लाई जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।