Mandi: गोहर में पीलिया बना जानलेवा, एक मौत के बाद 67 बीमार, बच्चों पर सबसे ज्यादा असर

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के गोहर उपमंडल में पीलिया का प्रकोप अब जानलेवा रूप ले चुका है। एक युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अब तक 67 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। चिंताजनक बात यह है कि इनमें अधिकांश मरीज 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। मौत की खबर सामने आने के बाद लोग बड़ी संख्या में अस्पतालों की ओर दौड़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का सवाल है कि प्रशासन समय रहते क्यों नहीं जागा।

ग्रामीणों का आरोप है कि जल शक्ति विभाग ने पेयजल व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती है। जिन स्रोतों से पानी सप्लाई किया जा रहा है, वहां किसी भी तरह का फिल्टर सिस्टम सक्रिय नहीं है। फिल्टर टैंक तो बनाए गए हैं, लेकिन वे वर्षों से बिना उपयोग के पड़े हैं। भंडारण टैंकों की सफाई भी कई महीनों से नहीं की गई, जिससे दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंचता रहा।

विभागीय नियमों के अनुसार हर 15 दिन में पानी की सैंपलिंग और 3 से 6 महीने में टैंकों की सफाई अनिवार्य है, लेकिन यहां सैंपलिंग रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पानी में बैक्टीरिया पाए भी जाते हैं तो न तो चेतावनी बोर्ड लगाए जाते हैं और न ही सप्लाई रोकी जाती है। हालात तब बदले जब प्रभावित इलाकों में मीडिया पहुंचा। इसके बाद जल शक्ति विभाग की टीमें हरकत में आईं और टैंकों की सफाई शुरू कर दी गई। हालांकि, मौके पर लगाए गए बोर्डों पर सफाई की तारीख या जांच रिपोर्ट का कोई उल्लेख नहीं है।

जल शक्ति विभाग मंडल बग्गी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को पानी के स्रोतों और भंडारण टैंकों की तत्काल सफाई, नियमित ब्लीचिंग और निगरानी के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, एसडीएम गोहर देवी राम ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग और आशा वर्करों की बैठक बुलाकर पीलिया फैलने के असली कारणों की गहन जांच के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर मरीजों की पहचान कर रही हैं और लोगों को केवल उबला हुआ पानी पीने, ताजा भोजन करने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। एसडीएम ने अपील की है कि बीमारी के लक्षण दिखते ही झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल में जांच कराएं, क्योंकि समय पर इलाज से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

बीएमओ बगस्याड़ डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने बताया कि मरीजों की संख्या 42 से बढ़कर 67 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 17 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।