Bilaspur: हिमाचल में बम धमकियों से हड़कंप, अब DC बिलासपुर कार्यालय को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय, उपायुक्त कार्यालय मंडी और धर्मशाला के बाद अब उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी ई-मेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। सुरक्षा एजेंसियों ने उपायुक्त कार्यालय परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। एहतियात के तौर पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और एंबुलेंस भी मौके पर तैनात रखी गईं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

जानकारी के अनुसार धमकी भरी यह ई-मेल गत दिवस प्राप्त हुई थी, जो यूक्रेनी और रूसी भाषा में लिखी गई थी। बताया जा रहा है कि यह मेल एक एक्स, वाई आईडी से भेजी गई है, जिससे जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।

एक और चौंकाने वाला पहलू यह सामने आया है कि यह ई-मेल एक साथ करीब 50 लोगों को भेजी गई थी, जिनमें कई सरकारी विभागों के अधिकारी और कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है और साइबर विशेषज्ञों की मदद से इसके स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एडीसी बिलासपुर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि धमकी भरी ई-मेल को पुलिस को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि एहतियात के तौर पर डीसी कार्यालय की पूरी तरह से तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।