Kangra: बारिश में भी नहीं थमा दंगल का जोश! गड़पा रैत छिंज मेले में सोनू लंबा नाला ने जीती बड़ी माली

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा के रैत क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध गड़पा रैत छिंज मेला इस बार मूसलाधार बारिश के बीच भी पूरे जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। खराब मौसम के बावजूद कुश्ती प्रेमियों का जुनून देखने लायक था। सैकड़ों दर्शक घंटों तक बारिश में भीगते हुए अखाड़े के चारों ओर डटे रहे और पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे।

मेले के समापन अवसर पर भाजपा नेता कमल शर्मा और प्रमुख उद्यमी सुरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिलवाया और बड़ी माली के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान विजेताओं को आकर्षक इनामी राशि भी प्रदान की गई।

दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण ‘बड़ी माली’ का मुकाबला रहा, जिसमें सोनू (लंबा नाला, नूरपुर) और पम्मा पहलवान (डेरा बाबा नानक) आमने-सामने थे। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि अंत में हिमाचल केसरी सोनू लंबा नाला ने अपनी ताकत और फुर्ती के दम पर पम्मा पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

दो दिनों तक चले इस मेले में हिमाचल और पंजाब के विभिन्न अखाड़ों से सैकड़ों पहलवानों ने हिस्सा लिया। बारिश के कारण अखाड़े की मिट्टी फिसलन भरी हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद पहलवानों का जोश कम नहीं हुआ। मेला कमेटी के प्रधान हरी सिंह डोगरा, रिपन चौधरी, पवन कुमार, सूबेदार हरि सिंह, सुरेश कुमार, प्रीतम चंद, रमेश चंद और जगदीश चंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के ग्रामीण खेल आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

हिमाचल की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अस्थायी शिक्षक भर्ती, युवाओं को रोजगार और पक्की नौकरियों के वादों पर सवाल उठाते हुए नीति वापस लेने की मांग की।

Kangra: सेना पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

सेना पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मंत्री का पुतला दहन किया। पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Kangra: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई टीम का शानदार प्रदर्शन, 17 खिलाड़ी उतरे और सभी ने जीते पदक

धर्मशाला में आयोजित चौथी अंकुरास्त्र कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई कराटे टीम के सभी 17 खिलाड़ियों ने पदक जीते। टीम ने 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।

Kangra: शाहपुर अस्पताल पर भाजपा के आरोपों का कांग्रेस के विनय ठाकुर ने दिया जवाब, गिनाईं सुविधाएं और निर्माण पर खर्च हुए करोड़ों रुप

शाहपुर सिविल अस्पताल को लेकर भाजपा नेताओं के आरोपों पर कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने अस्पताल में रोजाना 500 से 600 मरीजों के पहुंचने, 16 से अधिक डॉक्टरों की सेवाओं और नए भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत करोड़ों रुपये का ब्योरा दिया।