Chamba: फरार कैदी इब्राहिम फिर सुर्खियों में! अब गदरी गांव में पशुशाला में लगाई आग, परिवार दहशत में

Date:

--Advertisement--

चंबा, 29 अक्तूबर। राजपुरा जेल से फरार कैदी इब्राहिम एक बार फिर सुर्खियों में है। नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में जेल में बंद रहा इब्राहिम 27 मई को जेल कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था और अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब उस पर चंबा की पलूहीं पंचायत के गदरी गांव में पशुशाला में आग लगाने का आरोप लगा है।

घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब लड़की के पिता अहमद और चाचा महरदीन की एक पशुशाला समेत चार घाड़े और चार घासनियों में अचानक आग लग गई। परिवार ने किसी तरह दीवार तोड़कर मवेशियों की जान बचाई, लेकिन पूरी घास और चारे का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया।

आगजनी की इस वारदात के बाद परिवार ने शक के आधार पर फरार आरोपी इब्राहिम पर ही यह घटना करवाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

पहले भी कर चुका है गोलीबारी और धमकी

यह कोई पहली बार नहीं है जब इब्राहिम पर हिंसक वारदात का आरोप लगा हो। जेल से फरार होने के बाद उसने अपने ताया को गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा, 10 सितंबर को उस पर पशुशाला में धमकी भरा पत्र छोड़ने का भी आरोप लगा था।

लड़की के पिता अहमद ने पुलिस को बताया था कि पहले भी घर की दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे गए थे। लगातार मिल रही इन धमकियों से पूरा परिवार भयभीत है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं, और घर के सदस्य हर समय दहशत के साये में जी रहे हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग लड़की के घर पर दो पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष प्रयास तेज किए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।