Una: ऊना के लिए नाबार्ड के तहत 40 करोड़ की 4 नई सड़कें स्वीकृत – उपमुख्यमंत्री

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के लिए नाबार्ड योजना के तहत 40 करोड़ रुपये लागत की चार नई सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति की घोषणा की। शुक्रवार को ऊना में उन्होंने बताया कि ये सड़कें गगरेट, हरोली, श्री चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में बनाई जाएंगी। गगरेट में राम मंदिर से बन्ने-दी-हट्टी तक सड़क निर्माण के लिए ₹6.46 करोड़, हरोली में गोंदपुर बैहली से बाथू-गुरपलाह सड़क के लिए ₹11.77 करोड़, श्री चिंतपूर्णी में भेड़ा से पंजोरा (बाबा बालक नाथ मंदिर) तक सड़क के लिए ₹12.96 करोड़ और कुटलैहड़ में बौल-झंबर-लाम से टक्का पुल सड़क के लिए ₹10.44 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने हरोली के पंजावर में संत बाबा माधो दास निर्वाण (घाटी वाले) जी के सत्संग में भाग लिया। बाबा जी ने उन्हें जनसेवा के लिए आशीर्वाद दिया। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर जनसमस्याओं का समाधान किया और आर्थिक सहायता प्रदान की। इसमें बाबा भर्तृहरि युवा क्लब खड्ड को ₹1 लाख, किसान यूनाइटेड वाईएफसी फुटबॉल क्लब पंडोगा को ₹50,000, ईसपुर के सुरेंद्र कुमार को चिकित्सा सहायता के लिए ₹1.50 लाख और पंजावर की विमला देवी को ₹25,000 की सहायता शामिल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा ने क्षेत्र के विकास के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। इस कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।