Una: वन माफिया पर शिकंजा: ऊना वन विभाग ने पकड़े पांच अवैध लकड़ी से भरे वाहन

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला में वन विभाग की विभिन्न रेंजों की टीमें अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी पर पूरी तरह शिकंजा कस रही हैं। विभाग ने तस्करी को रोकने के लिए नाकों पर अपनी टीमों को तैनात किया है, जो पड़ोसी राज्य पंजाब की ओर जा रही अवैध लकड़ी पर नजर रख रही हैं। इसी कड़ी में बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे पांच वाहनों को जब्त किया है।

टीम की मुस्तैदी और कार्रवाई
वन रेंज अधिकारी अम्ब अविनाश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने दो वाहन नैहरियां रोड, दो वाहन अम्बोटा रोड और एक वाहन गगरेट के पास पकड़ा। टीम में वन खंड अधिकारी अम्ब संजीव कुमार, ज्वार के अरविंद किशोर, गगरेट के अशोक कुमार और वन रक्षकों में अंकज कुमार, सुरजीत कुमार, अजय कुमार, बलदेव, विक्रांत और पंकज शामिल थे।

Advertisement – HIM Live Tv

इन वाहनों में दो पर आम की लकड़ी, दो पर सरीं, और एक वाहन पर टाहली की लकड़ी लदी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये वाहन कांगड़ा क्षेत्र से अवैध रूप से पंजाब जा रहे थे।

कार्रवाई और विभागीय बयान
वन रेंज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि आम और टाहली की लकड़ी पर प्रतिबंध है, और सरीं लदी गाड़ियों के चालक वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इन पांचों वाहनों को विभाग ने जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान को आने वाले दिनों में और अधिक सख्ती से जारी रखा जाएगा।

जागरूकता और मुस्तैदी
पिछले कुछ दिनों में वन विभाग की सक्रियता से दर्जनों अवैध वाहनों को पकड़ा गया है। विभाग ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें किसी प्रकार की तस्करी या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।