Himachal: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, कई लोगों को बनाया शिकार

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले में एक महिला द्वारा सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से गिरफ्तार कर लिया है, जहां वह ठगी के बाद छिपी हुई थी। यह मामला तब उजागर हुआ जब मोनिका देवी पत्नी शशिकांत निवासी कुरियाला, तहसील व जिला ऊना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक महिला ने औद्योगिक क्षेत्र ऊना में खुद को सरकारी अधिकारी बताकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की।

आरोपी महिला ने खुद को औद्योगिक क्षेत्र ऊना में असिस्टेंट ऑफिसर और सेरीकल्चर विभाग में अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाली बताया था। उसने लोगों को यह झांसा दिया कि सरकारी योजना के तहत शहतूत के पौधे लगाने से उन्हें हर माह ₹35,000 की आय होगी। इसके अलावा, महिला ने शिकायतकर्ता से सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर ₹75,000 लिए और ₹14,000 लोन दिलाने के नाम पर भी ऐंठे। जब न तो नौकरी मिली और न ही शहतूत के पौधे लगाए गए, तब शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि आरोपी महिला पहले चंडीगढ़ में थी और बाद में पांवटा साहिब में छिप गई। पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने के बाद वहां दबिश दी गई और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच गहराई से की जा रही है और इसमें और खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला अकेले नहीं थी, बल्कि उसके पति ने भी इस ठगी में उसकी मदद की थी। इसके अलावा, महिला ने कई अन्य लोगों को भी नौकरी और शहतूत के पौधों के नाम पर ठगा। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों से भी जानकारी जुटा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।