Himachal: मनरेगा में गड़बड़ी पर ग्राम पंचायत लोट के प्रधान निलंबित

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत लोट के प्रधान को मनरेगा कार्यों में सरकारी सामग्री में अनियमितताएं करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा द्वारा करवाई गई जांच के बाद यह आदेश जारी किया गया। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि प्रधान के पास पंचायत की चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज या रिकॉर्ड हैं, तो उन्हें तुरंत ग्राम पंचायत लोट के सचिव को सौंप दिया जाए।

इस मामले में शिकायत वार्ड पंच हेम लता ने दर्ज करवाई थी। उन्होंने पंचायत प्रधान पर गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। जांच के दौरान, प्रधान ने कार्रवाई के डर से मनरेगा खाते में 33 सीमेंट बैग की रिकवरी जमा करवा दी, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रधान ने 7 दिसंबर 2024 को दिए अपने उत्तर में उल्लेख किया कि उन्होंने वसूली योग्य राशि ₹8,120 को 25 नवंबर 2024 को मनरेगा राज्य रोजगार गारंटी निधि खाते में जमा करवा दिया था। इसके अलावा, 1200 कट स्टोन को भी 2 दिसंबर 2024 को ग्राम पंचायत लोट के स्टॉक में जमा करवा दिया गया था।

Advertisement – HIM Live Tv

जिला पंचायत अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।