Bilaspur: शाहतलाई की ईशा बनी हिमाचल की टॉपर, एमएससी फिजिक्स में पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक किया अपने नाम

Date:

--Advertisement--

शाहतलाई की ईशा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की स्नातकोत्तर (एमएससी) फिजिक्स की मैरिट सूची में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने गौतम महाविद्यालय हमीरपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की और इस उपलब्धि को हासिल किया। अब उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।

ईशा कुमारी के पिता अनिल कुमार नगर पंचायत में लिपिक के पद पर तैनात हैं, जबकि माता बीना कुमारी केंद्रीय मुख्य अध्यापक बड़गांव में तैनात हैं। ईशा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। उन्होंने डीएवी कांगड़ा महाविद्यालय से बीएससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।

Advertisement – HIM Live Tv

गौतम महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जगदीश गौतम ने ईशा को विश्वविद्यालय में एमएससी फिजिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्षा वंदना कुमारी और उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ईशा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।