सेब के पेड़ों पर दिखें लाल बिंदु तो न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है बड़ा खतरा, बागवानी विभाग ने जारी की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानों को अपने बगीचों में सेब के पेड़ों की छाल पर दिखाई देने वाले लाल-लाल छोटे बिंदुओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह यूरोपियन रैड माईट यानी ई.आर.एम. हो सकता है, जो आने वाले समय में बागानों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इससे सेब के बागानों को भारी नुकसान हो सकता है।

हिमाचल के सेब उत्पादक क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते वर्ष पतझड़ और माईट ने बागवानों को खासा परेशान किया था, वहीं ओलावृष्टि और लगातार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए बागवानी विभाग ने बागवानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में बागानों में सबसे ज्यादा जरूरी कार्य किए जाते हैं।

बागवानी विभाग ने बागवानों को सलाह दी है कि वे अपने बगीचों और सेब के पेड़ों पर अभी से खास नजर रखें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पेड़ों की छाल पर दिख रहे लाल-लाल बिंदुओं को फफूंद या गंदगी समझने की भूल न करें। दरअसल ये यूरोपियन रैड माईट के ओवरविंटरिंग अंडे होते हैं, जो मार्च और अप्रैल में फूटकर तेजी से पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं।

बागवानों से कहा गया है कि वे इन दिनों बगीचों में पेड़ों की छाल की दरारों, कलियों और क्रैक्स को ध्यान से जांचें। जरूरत पड़े तो लैंस या मिनी माइक्रोस्कोप की मदद लें। यदि ये लाल दानों की तरह दिखाई दें तो समझ लें कि ये यूरोपियन माईट के अंडे हैं। ऐसी स्थिति में बागवान अभी से इन जगहों की सफाई करें और पेड़ों के तनों पर चूने व नीले थोथे का पेंट करें।

यूरोपियन रैड माईट से सेब के पेड़ों और फलों दोनों को भारी नुकसान होता है। यह माईट पत्तियों का रस चूसकर उन्हें भूरा या कांस्य रंग का बना देती है। इससे फलों का सही आकार नहीं बन पाता, गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होते हैं और पूरा पेड़ कमजोर हो जाता है।

केवीके की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ऊषा शर्मा ने बागवानों को सलाह दी है कि हॉफ इंच स्टेज पर, यानी जब नई पत्तियां लगभग आधा इंच की हो जाएं, उस समय एच.एम.ओ. का छिड़काव जरूर करें। यह माईट और फंजो स्कैल को नियंत्रित करने का प्रभावी उपाय माना जाता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।