Kangra: लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें: डीसी हेमराज बैरवा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 20 नवंबर: उपायुक्त (डीसी) कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिला में लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। धर्मशाला स्थित अपने कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को मामले लंबित न रहने देने के लिए लक्षित समय सीमा तय करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक एवं दैनिक आधार पर हो निपटान
डीसी बैरवा ने कहा कि राजस्व मामले आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तकसीम, इंतकाल और निशानदेही जैसे मामलों को सप्ताहवार और दैनिक आधार पर निपटाने के प्रयास किए जाएं ताकि नागरिकों को राहत प्रदान की जा सके।

Advertisement – HIM Live Tv

उपमंडल स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें
उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारियों को हर महीने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकें करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लक्षित समय पर कार्यों को पूरा करना पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ावा देगा।

आरएमएस पोर्टल और ई-समाधान पर ध्यान
बैरवा ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को आरएमएस पोर्टल पर डेटा अपडेट करने और ई-समाधान पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निपटान पर जोर दिया।

स्वामित्व योजना की प्रगति
ग्रामीण परिवारों को संपत्ति कार्ड उपलब्ध कराने वाली स्वामित्व योजना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि यह योजना संपत्ति विवादों को कम करने और बैंक ऋण सुलभ बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

भूमिहीन परिवारों के लिए जमीन उपलब्ध कराएं
डीसी ने उपमंडलाधिकारियों को भूमिहीन परिवारों के लिए 2-3 बिस्वा जमीन की पहचान और आवंटन प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।

संयुक्त कार्यालयों की प्रगति की समीक्षा
बैठक में मुल्थान, बैजनाथ, प्रागपुर, हरिपुर, इंदौरा और फतेहपुर में संयुक्त कार्यालय भवनों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।

उपस्थित अधिकारी
बैठक में एडीसी विनय कुमार, एडीएम डॉ. हरीश गज्जू, उपमंडलाधिकारी, और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी शामिल थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।