Mandi: स्मार्ट क्लासरूम से बच्चों को मिला बेहतर भविष्य

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र में सरकारी स्कूलों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति ला दी है। अब बच्चे स्मार्ट क्लासरूम में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की पहल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू की गई है।

सुंदरनगर के राजकीय आदर्श केंद्रीय प्रारंभिक पाठशाला में स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा उपलब्ध है। स्कूल के केंद्रीय मुख्य शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि स्कूल में प्री-प्राइमरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चे स्मार्ट क्लासरूम की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में कुल 185 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो सरकारी स्कूलों के लिए गर्व की बात है।

आधुनिक सुविधाओं से बच्चे हो रहे हैं लाभान्वित

सरकारी स्कूलों में अब एलईडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शिक्षा अधिक रोचक और प्रभावी हो गई है। बच्चों को मिड-डे मील के साथ हर हफ्ते पोषण आहार, जैसे फल और अंडे, भी दिए जा रहे हैं। इस पहल ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाया है और अभिभावकों को निजी स्कूलों की फीस का बोझ उठाने से बचाया है।

एसएमसी प्रधान नीलम शर्मा ने कहा, “सरकारी स्कूलों में अब इतनी सुविधाएं हैं कि प्राइवेट स्कूलों की आवश्यकता ही नहीं रही। मेरा बेटा शिवम और बेटी तिलांजलि इसी स्कूल में पढ़ते हैं और हम बेहद संतुष्ट हैं।”

मुख्यमंत्री को धन्यवाद

अभिभावकों और शिक्षकों ने इस बदलाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है। स्थानीय निवासी जगदीश ने कहा, “सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू करना एक क्रांतिकारी कदम है। यह गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में बाथरूम में बेसुध मिली 34 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के जगणी गांव में 34 वर्षीय ज्योति कुमारी घर के बाथरूम में बेसुध मिलीं। परिजन उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

भाई दूज के सार्वजनिक अवकाश के कारण शाहपुर में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग रद्द कर दिए गए हैं। SDM कार्यालय ने अब इनके आयोजन की नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है।

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।