Drunk Son Attack: शराब के नशे में बेटे ने परिवार पर बरपाया कहर, पिता पर छुरी से जानलेवा हमला

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले की पुलिस चौकी खारसी के तहत आने वाले गांव सायर में एक घरेलू विवाद ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया, जब शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उसकी मां और पत्नी को भी चोटें आई हैं। घायल पिता की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स कोठीपुरा रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कथित तौर पर भारी शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। घर आते ही उसने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह भड़क उठा और मारपीट पर उतर आया। इसी दौरान उसने अपने पिता राम लाल पर छुरी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई आरोपी की मां और पत्नी भी इस हिंसा का शिकार हो गईं।

घटना के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंड पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राम लाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स कोठीपुरा रेफर कर दिया। मामले की शिकायत आरोपी के बड़े भाई किशोरी लाल ने पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवक अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था, लेकिन इस बार उसने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 6 महीने में 4 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सीएम सुक्खू बोले- अब तक 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां; 1 दिसंबर...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में 6 महीने के भीतर 4 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।