Kangra: आत्म-जागरूकता से ही टल सकती है आपदा! धर्मशाला में जागरूकता मार्च का शुभारंभ, ADC विनय कुमार बोले — “जान बचाना सबसे बड़ा प्रबंधन”

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 अक्तूबर। कांगड़ा जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक खास पहल की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा की ओर से ‘समर्थ-2025’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को आपदा जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च को अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विनय कुमार ने उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च उपायुक्त कार्यालय से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में संपन्न हुआ।

“जागरूकता ही है असली तैयारी” — विनय कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ADC विनय कुमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन का पहला और सबसे अहम कदम आत्म-जागरूकता है। जब हम खुद जागरूक और तैयार रहेंगे, तभी समाज को भी सुरक्षित बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आस-पास की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और जहां जोखिम दिखे, वहां सुधार के लिए कदम उठाने चाहिए।

विनय कुमार ने कहा —

“हम आपदाओं को पूरी तरह रोक नहीं सकते, लेकिन उनकी क्षति को जरूर कम कर सकते हैं। इमारतें दोबारा बन सकती हैं, लेकिन जान की भरपाई संभव नहीं।”

सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

मार्च में आपदा मित्र, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स, एसडीआरएफ दल, होमगार्ड बैंड, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला और राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

SDRF टीम ने दिया फर्स्ट एड और CPR का प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ टीम ने प्रतिभागियों को बेसिक फर्स्ट एड, सीपीआर तकनीक और आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के व्यावहारिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।

“ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं सजगता और सहभागिता”

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण अधिकारी कुलदीप सिंह ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपदा के प्रति सजगता, तत्परता और सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर जिला इंटर एजेंसी ग्रुप संयोजक हरजीत भुल्लर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजकीय कॉलेज धर्मशाला व राजकीय कन्या वरिष्ठ पाठशाला धर्मशाला के अध्यापक और एसडीआरएफ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।