Kangra: जयसिंहपुर को मिली बड़ी सौगात! 50 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक खेल परिसर, मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर, 29 अक्तूबर। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए खुशखबरी है। सोल बनेहड़ पंचायत में 50 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक खेल परिसर तैयार किया जाएगा। इस परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और क्रिकेट पिच भी बनाई जाएगी। सोमवार को राज्य मंत्री यादविंद्र गोमा ने इसका शिलान्यास किया और स्थानीय लोगों को नई सौगात दी।

इसी कार्यक्रम के दौरान जयसिंहपुर जल शक्ति मंडल के कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया गया, जिसके निर्माण पर 40 लाख रुपये की लागत आई है।

“विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता” — यादविंद्र गोमा

शिलान्यास के बाद झुंगा देवी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि नया खेल परिसर युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा और उन्हें नशे से दूर रखने में मदद करेगा।

मंत्री ने कहा कि खेल परिसर के निर्माण में जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

“अब जयसिंहपुर की योजनाएं होंगी यहीं से संचालित”

गोमा ने बताया कि पहले जल शक्ति मंडल का कार्यालय दूसरे विधानसभा क्षेत्र में था। लेकिन अब इसे जयसिंहपुर में पूरी तरह कार्यान्वित कर दिया गया है। इससे जल शक्ति विभाग की योजनाओं को तेजी और सुगमता से पूरा किया जा सकेगा।

शिक्षा और खेल पर सरकार का फोकस

मंत्री ने यह भी कहा कि सोल बनेहड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल जल्द ही बनकर तैयार होगा, जिसके लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है और सकोह में भी 50 लाख की लागत से खेल मैदान का निर्माण कार्य जारी है।

हर पंचायत में विकास की रफ्तार

गोमा ने बताया कि सरकारी बहुतकनीकि संस्थान तलवाड़ में हाल ही में 1.60 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर की सभी पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य होंगे और वे क्रमवार पंचायत दौरों का भी कार्यक्रम तय करेंगे।

इसके अलावा मंत्री ने झुंगा देवी में कला मंच, कुंजेश्वर मोक्ष धाम में हाई मास्ट लाइट, और तलवाड़ पंचायत के जर्जर भवन की मरम्मत का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम से पहले जल शक्ति मंडल के अधिकारियों ने मंत्री गोमा का सम्मान किया। इस अवसर पर एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, बीडीओ सिकंदर कुमार, अधिशासी अभियंता श्रवण ठाकुर, कांग्रेस नेता केसर कटोच, रविंद्र कुमार, ओपी धीमान, अजय शर्मा, सुरेश कलोतरा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।