Kangra: धर्मशाला में 5 अप्रैल को होगी बड़ी बिजली कटौती, जानिए कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 4 अप्रैल: धर्मशाला उपमंडल नंबर एक में 5 अप्रैल, 2026 को बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-एक, अभिषेक कटोच ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयुर्वेदिक अस्पताल, गुरुद्वारा रोड, फोरेंसिक लैब, इकजोत कॉलोनी, ईगल वर्कशाप, पीडब्ल्यूडी वर्कशाप चरान खड्ड, गोरखा भवन, सरस्वती नगर, राम नगर, शाम नगर, महाजन क्लिनिक, सिविल लाइन, कॉलेज रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लोअर डिपो बाज़ार, चिलगाड़ी और कचैहरी अड्डा सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

उन्होंने कहा कि यह बिजली बंदी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आवश्यक रख-रखाव और सुधार कार्यों के लिए की जा रही है। अभिषेक कटोच ने नागरिकों से इस दौरान धैर्य रखने और बिजली विभाग को सहयोग देने की अपील की है।

लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आवश्यक उपकरणों का उपयोग बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले सुनिश्चित कर लें और अनावश्यक बिजली खपत से बचें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।