Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 अगस्त। धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर के तहत आने वाले कई क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि कचैहरी और एजुकेशन फीडर के अंतर्गत आईपीएच कॉम्प्लेक्स, यात्री निवास, जोनल एवं आयुर्वेदिक अस्पताल, जुडिशल कॉम्प्लेक्स, टेलीफोन एक्सचेंज, सीई ऑफिस पीडब्ल्यूडी, एसपी ऑफिस, कचैहरी अड्डा, डीसी ऑफिस, मिनी सचिवालय, केसीसीबी, पुलिस लाइन, पीडब्ल्यूडी वर्कशॉप चरान खड्ड, एक जोत कॉलोनी, सरस्वती नगर, सिविल बाजार, सिविल लाइन, डिपो बाजार, हाउसिंग कॉलोनी का कुछ हिस्सा, गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, आकाशवाणी, राजकीय महाविद्यालय परिसर, स्टेडियम, जवाहर नगर, माइक्रोवेव, टी-एस्टेट नरघोटा, मान फिलिंग स्टेशन, एजुकेशन बोर्ड और टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है और बिजली बंद रहने के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।