Shimla Fraud Case: होटल मैनेजमेंट डिग्री के नाम पर लाखों की ठगी? 6 साल बाद भी नहीं मिली डिग्री, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होटल मैनेजमेंट की डिग्री दिलाने के नाम पर कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक निजी संस्थान ने छात्र से करीब 3.50 लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन कोर्स पूरा होने के छह साल बाद भी उसे न तो डिग्री मिली और न ही डिप्लोमा। मामले में अदालत के हस्तक्षेप के बाद ढली थाना पुलिस ने संस्थान के चेयरमैन, समन्वयक और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

शिकायतकर्ता प्रियव्रत मौदगिल के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2017 में सीनियर सेकेंडरी पास करने के बाद होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने का निर्णय लिया था। इसी दौरान संजौली स्थित एक निजी संस्थान के समन्वयक एवं सेंटर हेड ने उनसे संपर्क कर संस्थान में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली डिग्री यूजीसी से मान्यता प्राप्त होगी। बाद में संस्थान की ओर से उनकी माता अमिता शर्मा को भी इसी प्रकार के आश्वासन दिए गए।

Advertisement

इन दावों पर भरोसा करते हुए प्रियव्रत ने अक्तूबर 2017 में तीन वर्षीय बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग साइंस कोर्स में दाखिला लिया। कोर्स की फीस 1.74 लाख रुपये बताई गई, लेकिन अतिरिक्त फीस, डिप्लोमा शुल्क और परीक्षा शुल्क सहित कुल लगभग 3.50 लाख रुपये वसूले गए। इसके लिए परिवार ने भारतीय स्टेट बैंक से 2.94 लाख रुपये का शिक्षा ऋण लिया, जिसे संस्थान के खाते में ट्रांसफर किया गया, जबकि शेष राशि नकद जमा करवाई गई।

Advertisement

प्रियव्रत का आरोप है कि वर्ष 2020 में कोर्स पूरा होने के बावजूद उन्हें मूल मार्कशीट, डिग्री या डिप्लोमा उपलब्ध नहीं कराया गया। संस्थान की ओर से केवल तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की अस्थायी मार्कशीट दी गई। इसके बाद उन्होंने कई बार संस्थान प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता रहा।

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब वर्ष 2023 में शिकायतकर्ता संजौली स्थित संस्थान परिसर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि संस्थान का कैंपस बंद हो चुका है और कार्यालय को भट्ठाकुफर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहां भी उन्हें जल्द डिग्री देने का भरोसा दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता का दावा है कि कई बैचों के अन्य छात्रों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी हुई है।

Advertisement

पहले पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। हाल ही में स्थानीय अदालत ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इसी तरह अन्य छात्रों को भी तो ठगी का शिकार नहीं बनाया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जन्माष्टमी पर खबरू महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने किए दर्शन; भूस्खलन के डर के बावजूद दिनभर पहुंचते रहे...

जन्माष्टमी पर बोह घाटी के प्रसिद्ध खबरू महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हवन-यज्ञ, शिव नुआला और कांगड़ी धाम का आयोजन हुआ, हालांकि घड़गू गांव में हुए भूस्खलन के बाद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही।

Kangra: रैत में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों की भीड़; रात को कटेगा केक, कल होगा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विकास खंड रैत के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने फलाहार ग्रहण किया, जबकि कुठंमा में फलाहार का लंगर लगाया गया। क्षेत्र के कई मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम रही।

जिनका कोई सहारा नहीं, उनके लिए ‘सुक्खू सरकार’ बनी परिवार; करसोग में 23 लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख तक...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के जरिए अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए भी मदद मिल रही है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के 9 रोवर्स का राज्य स्तरीय शिविर में चयन, रिवालसर में 5 दिन सीखेंगे नेतृत्व से लेकर आपदा प्रबंधन तक के...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 9 रोवर्स राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित शिविर 4 से 8 सितंबर 2026 तक रिवालसर में चल रहा है।