Kangra: धर्मशाला की प्राचीन कूहलें फिर होंगी जीवंत – जल संरक्षण की नई पहल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 19 फरवरी – धर्मशाला शहर की पुरानी कूहलें फिर से जीवन पाएंगी। जिला प्रशासन और नगर निगम संयुक्त रूप से इन पारंपरिक जल चैनलों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार कर रहे हैं।

बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा और नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने गमरू से लेकर धर्मशाला तक कूहलों की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड के अनुसार, ये कूहलें कोतवाली बाजार, परिधि गृह, शाम नगर, राम नगर और पुलिस थाना क्षेत्र से होते हुए जेल तक जाती हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

इन कूहलों के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिसमें गमरू के पास क्षतिग्रस्त भागों की मरम्मत भी शामिल है। उपायुक्त ने कहा कि इन कूहलों से जल संकट को हल करने में मदद मिलेगी और ये पर्यटन के आकर्षण का केंद्र भी बनेंगी। इससे धर्मशाला शहर अधिक स्वच्छ और सुंदर दिखाई देगा।

साथ ही, कूहलों के आसपास सौंदर्यीकरण की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि पर्यटक यहां बैठकर धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें। इससे पहले उपायुक्त हेमराज बैरवा और नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने गमरू वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने छह किलोमीटर पैदल चलकर गमरू ट्रीटमेंट प्लांट से मिट्ठा नाला, कोतवाली और परिधि गृह तक कूहल मार्ग का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग और अन्य अधिकारियों को कूहल के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।