Kangra: धर्मशाला कॉलेज छात्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़, मौके से मिला सुसाइड नोट; परिजनों ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एक कॉलेज छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने कॉलेज की एक महिला पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और कॉलेज में सबके सामने बेइज्जत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement​

कांगड़ा के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज कर दी गई है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है और अब उसमें लिखी बातों के साथ परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

13 नवंबर की सुबह छात्रा ने की आत्महत्या

एसपी कुलभूषण वर्मा के अनुसार, परिजनों की शिकायत में बताया गया है कि छात्रा धर्मशाला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

शिकायत के मुताबिक, 13 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे परिजनों को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि शिव मंदिर रोड के पास छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement

सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच

एसपी कांगड़ा ने बताया कि फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट और परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जयराम ठाकुर का बड़ा दावा- कांग्रेस सरकार का आखिरी शीतकालीन सत्र होगा धर्मशाला में, BJP इन मुद्दों पर घेरेगी सरकार

जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला में होने वाला विधानसभा का शीतकालीन सत्र कांग्रेस सरकार का आखिरी सत्र होगा। उन्होंने 'हिमाचल ऑन सेल', नशा, आर्थिक संकट और बढ़ते टैक्स समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात कही।

सुजानपुर में सियासी हलचल तेज, कैप्टन रंजीत राणा बोले- प्रेम कुमार धूमल मेरे राजनीतिक गुरु, जो नहीं मिलते वे खुद को बड़ा समझते हैं

सुजानपुर से कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को अपना राजनीतिक गुरु बताया है। साथ ही पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर निशाना साधते हुए विकास, हमीरपुर के मुख्यमंत्री और सोशल मीडिया पर बयानबाजी को लेकर सवाल उठाए।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे होने पर भव्य जश्न शुरू, आरएस बाली ने पूर्व छात्रों को दिए 10 लाख रुपये की सौगात

धर्मशाला के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 100 साल पूरे होने पर चार दिवसीय शताब्दी समारोह शुरू हो गया। आरएस बाली ने ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यालय में सुविधाएं विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह में पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

थुरल के नौण में सड़क पर फंसी वोल्वो टूरिस्ट बस, दोनों तरफ लगा वाहनों का लंबा जाम; लोग हुए परेशान

कांगड़ा के थुरल क्षेत्र में नौण के पास संकरे मोड़ पर एक निजी वोल्वो टूरिस्ट बस फंस गई। बस के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बस को निकाला गया और यातायात बहाल हुआ।