Mandi: मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: टिप्पर और ऑल्टो टैक्सी की जोरदार टक्कर, 5 लोग घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां टिप्पर और ऑल्टो टैक्सी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुंदरनगर-करसोग सड़क मार्ग पर जयदेवी गुरुद्वारे के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि टिप्पर नंबर HP-31D-1429 और ऑल्टो टैक्सी के बीच अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में घायल लोगों की पहचान हेतराम (25) निवासी सेरी पांगणा, हिमांशु (16) निवासी सुई पांगणा, बसंतु देवी (70), प्रेमलता (42) और बालक राम (48) निवासी सुई पांगणा, करसोग के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।