Una: हिमाचल प्रदेश के डेरा बाबा बड़भाग सिंह मेले में तरनतारन का श्रद्धालु लापता, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी में चल रहे होली मेले के दौरान तरनतारन (पंजाब) के 60 वर्षीय श्रद्धालु जागीर सिंह, पुत्र मंगता सिंह, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को जागीर सिंह मेले के दौरान अपने परिवार से बिछड़ गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

Advertisement – HIM Live Tv

परिजनों ने उन्हें ढूंढने का लगातार प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मेला अधिकारी एवं एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज कर लिया है और लापता श्रद्धालु की तलाश जारी है।

पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मेले में घोषणाएं करवाने के प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।